Tuesday, October 20th, 2026

श्री संकल्प सुपरस्पेशिलिटी हास्पिटल में हुई हार्ट की टॉवर सर्जरी

रायपुर
श्री संकल्प सुपरस्पेशिलिटी हास्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कमलकांत आदिले ने आरंग के 65 वर्षीय एर्ओटिक स्टेनोसिस से पीड़ित मरीज के हार्ट में टॉवर पद्धति के जरिए नया वाल्व इनप्लांट कर उसे नया जीवन प्रदान किया। इस प्रकार की बीमारी में मरीज का वाल्व पूरी तरह से खराब हो जाता है जिसकी वजह से नशों में सिकुड? आ जाती है और वह बढ?े लगती है जिसके कारण पम्प करने वाली नशों पर भी दबाव बढ?े से वह भी सिकुड?े लग जाती है। इस प्रकार की बीमारी के अब तक छत्तीसगढ़ में केवल तीन ही आॅपरेशन हुए हैं उन हॉस्पिटलों की सूची में अब रायपुर का श्री संकल्प सुपरस्पेशिलिटी हास्पिटल का नाम भी शुमार हो गया।

श्री संकल्प सुपरस्पेशिलिटी हास्पिटल ह्रदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ. कमलकांत ये और उनकी टीम ने इस कठिन आॅपरेशन को पूरा किया। इस जानकारी पत्रकारवार्ता में मीडिया कर्मियों से साझा करते हुए डॉ कमलकांत ने बताया कि आरंग निवासी 65 वर्षीय बंसीलाल बंजारा के हार्ट में जो चार वाल्व होते हैं उनमें से एक वाल्व में काफी सिकुड? आ गई थी जिसके कारण पंप करने वाली जो नसों पर अत्यधिक दबाव बढ?े लगा जिसके चलते वे नसे जितना पंप करना चाहिये वह नहीं कर पा रही थी। इसकी वजह से मरीज को सांस लेने में काफी मुश्किलें हो रही थी। इस प्रकार के आॅपरेशन या तो ओपन हॉर्ट सर्जरी से  किये जाते हैं अथवा टॉवर (ट्राँसकैथरेटर एर्ओटिक वाल्व रिप्लेसमेंट) से किये जाते हैं। ओपन हार्ट सर्जरी में इस प्रकार के आॅपरेशन मरीज के लिये काफी कठिन होते हैं जिनमें मरीजों की जान को खतरा होता है। विशेषकर ऐसे मरीज जो ह्रदय के साथ साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त रहते हैं। बंसीलाल को ह्रदय के साथ किडनी की भी बीमारी है। इसी के चलते टॉवर (ट्राँसकैथरेटर एर्ओटिक वाल्व रिप्लेसमेंट) से उसके वाल्व को बदला गया।

डॉ. कमलाकांत ने बताया कि इस पद्धति बिना चीरफाड़ के मरीज में नसों के माध्यम से वाल्व को अंदर ले जाया जाता है और जो वाल्व खराब हो गया है उसके स्थान पर उसे ट्रांसप्लांट किया जाता है। इस आॅपरेशन पूरी तरह से सुरक्षित होता है विशेषकर ऐसे मरीजों में जिन्हें दूसरी अन्य बीमारी भी रहती है क्योंकि इसमें संक्रमण होने की संभावना लगभग नगण्य होती है और मरीज चार पांच दिन में स्वस्थ होकर घर वापस लौट जाता है। पत्रकार वार्ता में डॉ. कमलकांत के साथ डॉ. शैलेन्द्र उपाध्याय, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. वर्षा झंवर ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में उपस्थित थे। 

 

Source : Agency

पाठको की राय